देहरादून : गाड़ी में लिखा था नेताजी और बजा रहा था हूटर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - अगर देखा जाय तो नियमों के उल्लंघन करने वालों की कमी नहीं रहती है , लेकिन देहरादून में नाबालिग ने नियमों की धज्जियां उड़ा दी । ये अजब - गजब मामला कुछ ऐसा है कि , यहां नेताजी लिखी गाड़ी में नाबालिग हूटर बजा रहा था । पुलिस द्वारा वाहन को सीज कर अभिभावकों को दी कडी चेतावनी दी है । मसूरी रोड पर एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की वेन्यू कार में बड़े - बडे अक्षरों में नेताजी लिखा हुआ था और ये कार हूटर बजाते हुए लाइब्रेरी चौक से केम्पटी फॉल की ओर जा रही थी । पुलिस द्वारा उक्त वाहन को रोका और चेक किया तो उक्त वाहन को 17 वर्षीय नाबालिग , निवासी - ग्राम गढ़ी मुलुक , थाना , कोतवाली , जनपद - देहरादून चला रहा था । वाहन चालक के नाबालिग होने तथा बिना अनुमति के हूटर बजाने पर मौके पर ही पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में वाहन का चालान कर वाहन को सीज किया है । नाबालिग से उसके परिजनोें के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए नाबालिग के परिजनों को मौके पर बुलाया तथा भविष्य में नाबालिग को वाहन न देने तथा उक्त प्रकार के कृत्य की पुनरावृत्ति करने पर उसके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: