सावधान ! हल्के में ना लें , कोरोना से 44 मौतें
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
नई दिल्ली - अगर आप कोरोना जैसी गंभीर बीमारी को हल्के में ले रहे हैं तो , हो जाइए सावधान । क्योंकि कोरोना से इस साल अब तक 44 लोगों ने जान गंवा दी है । बताया जा रहा है , जान गंवाने वालों में से अधिकांश लोग पहले से किसी किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त थे । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक कोरोना के संक्रमण में बढोत्तरी हो रही है , लेकिन ज्यादातर मामले हल्के किस्म के हैं । कोरोना के मामलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की हर राज्यों में नजर है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को ऑक्सीजन , स्पेशल बेड , वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है । इसके साथ - साथ राज्यों से कहा है कि , लोगों को जागरूक करें ।