पिथौरागढ़ : पत्नी के साथ मारपीट करने वाला गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से एक बड़ी खबर आ रही है ।यहां कोतवाली डीडीहाट में डीडीहाट निवासी एक महिला ने सूचना दी कि , उसके पति महेन्द्र सिंह कन्याल द्वारा उसके साथ लड़ाई - झगड़ा और मारपीट की जा रही है । सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष कोतवाली डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ०नि० प्रदीप मिश्रा , कॉस्टेबल दिनेश जोशी मौके पर पहुँचे और महेन्द्र सिंह को समझाने का प्रयास किया , लेकिन महेन्द्र अधिक आक्रोषित होकर मरने - मारने पर उतारू हो गया । इससे पहले कोई अप्रिय घटना घटित होती , पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार कर लिया । अब अभियुक्त को उपजिलाधिकारी कार्यालय डीडीहाट प्रस्तुत किया जा रहा है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: