कोहराम : फांसी के फंदे पर झूला छात्र
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( US Nagar ) - जिले के रुद्रपुर शहर अंतर्गत ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में कक्षा पांचवीं के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी । छात्र की खुदकुशी से अब परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । मिली जानकारी के मुताबिक , मूल रूप से नवाबगंज , बरेली निवासी अजय शर्मा अपने परिवार के साथ ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहते थे । उनका 12 साल का बेटा ध्रुव कक्षा 5वीं में पढ़ाई करता था । बच्चे के पिता ने बताया , बच्चे का पड़ोसी के बच्चे से साथ लड़ाई हुई थी , जिसके बाद बच्चे के पिता ने ध्रुव को डांट दिया था । डांट के बाद ध्रुव परेशान था और उसने आत्महत्या कर ली । बच्चे की मौत के बाद अब परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है ।