वीडियो : उत्तराखंड के काफल ने की बात ही अलग है - शिवराज सिंह चौहान
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के रसीले फल काफल के स्वाद की खूब तारीफ की । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड में जानवरों से खेती को बचाने को लिए घेरबाड़ , तारबाड़ को प्राथमिकता दी जाएगी । देहरादून कौलागढ़ स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर में आज आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि यह बात कही । उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के साथ - साथ केंद्र और राज्य सरकार के कृषि विभाग का अमला , प्रगतिशील सभी किसानों को साथ लेकर महाभियान की शुरूआत की गई है । उन्होंने बताया कि 2,170 वैज्ञानिकों की टीमें देशभर में हर क्षेत्र की विशेषता , जलवायु विभिन्नता , मिट्टी की उर्वरक क्षमता हर बारिकजानकारियों पर पूर्व अनुमान के साथ गांव में जाकर किसानों से संवाद कर रही हैं । उत्तराखंड में भी वैज्ञानिकों की 75 टीमें किसानों से सीधे संवाद कर रही हैं । उन्होंने उत्तराखंड के फल काफल की भी बात की । उन्होंने कहा कि औषधीय गुणों के कारण काफल की दुनिया में भी मांग बढ़ रही है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । मोटे अनाज के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि यहां का मोटा अनाज भी अद्भुत है । यहां का पारंपरिक अनाज मंडुवा भी अब सब जगह अपनी प्रसिद्धि स्थापित कर रहा है ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें -
https://youtu.be/maH49SBcuN8?si=iZFvCBNx1y-KxqYw