• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में युवक को चाकू से गोदा , हुई मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-06-09 09:03:38
Share Share Share

पिथौरागढ़ में युवक को चाकू से गोदा , हुई मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से एक बड़ी खबर आ रही है । यहां शनिवार रात करीब नौ बजे गलाती निवासी 23 वर्षीय कमलेश सिंह दानू पुत्र गोवर्धन सिंह को तीन हमलावरों ने चाकू मार दिया । पालिका मार्ग पर सड़क किनारे खून से लथपथ कमलेश को तड़पता देखकर लोगों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी । परिजनों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उप जिला चिकित्सालय धारचूला ले जाया गया । यहां डॉ कोमल ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया । लेकिन हायर सेंटर पिथौरागढ़ ले जाने के दौरान घायल युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया । अब मृतक के पिता गोवर्धन की ओर से पुलिस को सौंपी गई तहरीर में कुछ स्थानीय लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है । सीओ कुंवर सिंह रावत ने बताया कि पुलिस टीम जांच कर रही है , अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है । पुलिस का कहना है , जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । बीच सड़क पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । परिजनों और स्थानीय लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सख्त कार्रवाही करने की मांग की है ।

दो भाइयों में छोटा था कमलेश -

गलाती निवासी मृतक कमलेश दानू दो भाइयों में छोटा था । उसने इंटरमीडिएट करने के बाद पॉलिटेक्निक किया था । उसके पिता किसान हैं , जबकि मां एएनएम है । मृतक का बड़ा भाई भी खेती - किसानी करता है । इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो - रोकर बुरा हाल है ।

मेरे बेटे की योजना बनाकर की है हत्या -

कमलेश की हत्या के बाद उसके पिता गोवर्धन सिंह दानू ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया , शनिवार दिन में करीब 1 बजे उसके बेटे को महिमन नेगी का फोन आता है और वो किसी काम से उसे बुलाता है । इसके बाद कमलेश वापस घर नहीं लौटता है । जिस भोजनालय के समीप वारदात हुई , उसके आस - पास के सीसीटीवी व लोगों की जानकारी के बाद मृतक के पिता ने चंदू खैर , सचिन नबियाल व उनके अन्य साथियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in