वीडियो : चारधाम में उड़ने वाले हेलीकॉप्टर को विक्रम - ऑटो कहने के बाद सरकार ने कहा अब बनेगी गाइडलाइन
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - बीते दिनों रुद्रप्रयाग में हुए हेलिकॉप्टर हादसे और चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रहे हेलिकॉप्टर हादसों को देखते हुए मूल निवास , भू - कानून समिति के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने कई गंभीर आरोप लगाए थे । उन्होंने कहा , नियमों की अनदेखी कर चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर विक्रम - ऑटो की तरह चल रहे हैं । इस खबर को उत्तराखंड हिंदी समाचार ने भी प्रमुखता दी थी । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । अब रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा , हेली यात्रियों की सुरक्षा राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है । मुख्यमंत्री ने कहा , हेली यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा । मुख्यमंत्री धामी ने नागरिक उड्डयन सचिव को हेली हादसों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं । इसके साथ - साथ मुख्यमंत्री ने कहा , हेली सेवाओं को सुरक्षित बनाने के लिए राज्य में ठोस गाइड लाइन बनाई जाएगी । पायलटों से गधों की तरह काम करवाया जा रहा है , वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें -
https://youtu.be/5BmjWBPgvOw?si=bzSOORyytL4yyhsS