दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप , उधमसिंह नगर बाबा पर लगे आरोप
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( US Nagar ) - जिले के रुद्रपुर में एक महिला ने कथित बाबा पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं । इतना ही नहीं , बाबा पर अश्लील वीडियो की आड़ में पांच लाख रुपये ऐंठने के आरोप भी लगे हैं । एक अन्य महिला ने भी बाबा पर चार लाख रुपये ऐंठने के आरोप लगाए हैं । अब पुलिस ने दोनों मामलों में बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । तहरीर के मुताबिक महिला ने बताया , वर्ष 2017 में एक हादसे की वजह से उसका पति कोमा में चला गया था । जब वह गांव से होली मनाने के बाद अपनी बहन के साथ रुद्रपुर वापस आ रही थी , तो बिलासपुर में उन्हें एक कार ने लिफ्ट दी थी । चालक ने अपना नाम राम भगत , निवासी - रम्पुरा बताया । उसने दिव्य शक्ति का झांसा देकर उसके पति को ठीक करने की बात कही थी और उसका मोबाइल नम्बर लिया था । जिसके बाद अब लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आ रहा है ।