बड़ी खबर : भारत - नेपाल सीमा पर विस्फोटक पदार्थ के साथ एक नेपाली गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से एक बड़ी खबर आ रही है , यहां भारत - नेपाल सीमा पर विस्फोटक पदार्थ के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है । अब कोतवाली धारचूला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है । मामला 08 जून की रात का है , जब धारचूला स्थित भारत - नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पुल पर चेकिंग के दौरान एस एस बी ( सशस्त्र सीमा बल ) द्वारा एक नेपाली नागरिक को विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ लिया ।ये सामग्री हुई बरामद -
1 किलोग्राम एक्सप्लोसिव इमल्शन , 05 डेटोनेटर , 220 भारतीय मुद्रा , 1592 नेपाली मुद्रा व अन्य दस्तावेज ।एसएसबी ने किया पुलिस के हवाले -
एसएसबी द्वारा उक्त व्यक्ति , यम बहादुर खत्री पुत्र श्याम बहादुर खत्री , निवासी , गांव पदमपुर , जिला - सुरखेत , नेपाल को कोतवाली धारचूला पुलिस के सुपुर्द किया ।पुलिस ने भेजा जेल -
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में , कोतवाली धारचूला में आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । एस एच ओ कोतवाली धारचूला विजेंद्र शाह के नेतृत्व में मामले की जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: