• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home आस्था / आध्यात्म

बग्वाल मेले और श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ की तैयारियां जोरों पर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-06-10 21:44:28
Share Share Share

बग्वाल मेले और श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ की तैयारियां जोरों पर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तराखंड के पावन शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में बग्वाल मेले और श्रीमद्भगवत कथा यज्ञ की तैयारियां जोरों पर ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के विश्व प्रसिद्ध पावन शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित होने वाले बग्वाल मेले और श्रीमद्भगवत कथा यज्ञ की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई । महामंत्री रोशन सिंह लमगड़िया और हयात सिंह बिष्ट के संचालन में संपन्न हुई इस बैठक में चार खाम , सात थोक के सम्मानित सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए ।

बग्वाल मेले की तैयारियां जोरों पर -

बग्वाल की भव्यता बढ़ाने के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य किया गया है और सभी बग्वाली वीरों के लिए आई - कार्ड बन रहे हैं । इस अवसर पर मुख्य मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा । लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने माँ वाराही धाम की दिव्यता बनाए रखने को महत्वपूर्ण बताया । उन्होंने सभी खामों के प्रधानों ने एकजुटता और आपसी सहयोग पर जोर दिया ।

श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ की तैयारियां भी जोरों पर -

मां के धाम देवीधुरा में कथा का भव्य उद्घाटन कलश यात्रा और छोलिया नृत्य के साथ होगा । कलश यात्रा में माताएं और बहनें पारंपरिक परिधान में अपने ऐंपण से सजे कलश लाएंगी । यहां प्रतिदिन भंडारा होगा । बैठक में अन्य व्यस्थाओं पर भी चर्चा की गई जिम्मेदारी तय की गई । 19 जून 2025 को श्री श्री 1008 कल्याण दास जी महाराज के आगमन पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी । हयात सिंह बिष्ट ने प्लास्टिक और थर्माकोल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने और स्टील की थालियों - गिलासों का इस्तेमाल बढ़ाने का सुझाव दिया ।

प्रसिद्ध कथावाचक करेंगे कथा का वाचन -

मां वाराही धाम देवीधुरा में उत्तर भारत के प्रसिद्ध कथावाचक मानस रत्न प्रकाश कृष्ण शास्त्री के द्वारा सुन्दर कथाओं का वाचन किया जाएगा । इसके साथ - साथ आस्था कलाकारों द्वारा सुंदर भजनों का भी गायन किया जाएगा ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

    चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा ,

    वीडियो : चम्पावत के दूरस्थ नौलियागाँव में गूंज रही गौ महिमा , कथा श्रवण को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    चम्पावत : 25 लाख श्रद्धालुओं की आस्था का महाकुंभ संपन्न , भव्य मेले के समापन पर गूंजा विकास का संकल्प ,

    चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in