दुष्कर्म : किशोरी से दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने की कोशिस
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है । यहां , एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने का मामला सामने आ रहा है । मिली जानकारी के मुताबिक , पटेलनगर थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया । जब किशोरी गर्भवती हो गई तो घर पर ही जबरन गर्भपात कराने की कोशिस की गई । ज्यादा खून बहने की वजह से किशोरी को अस्पताल ले जाया गया तो राज खुल गया । पुलिस ने भूण को कब्जे में लेकर युवक के ख़िलाफ़ पॉक्सो की तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है ।