हाथों में तलवारें , कुल्हाड़ी और डंडे लिए 25 - 30 लोगों ने किया जानलेवा हमला
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( US Nagar ) - के किच्छा से एक बड़ी खबर आ रही है । यहां नगर के दरऊ चौक स्थित आजाद नगर रोड पर कुछ लोगों द्वारा लाडी - डंडों से एक कार के शीशे तोड़ने का वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है । अब पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गयी है । जानकारी के मुताबिक नारायन नगला थाना बहेड़ी जिला बरेली निवासी नफीस अहमद पुत्र नवी अहमद व अशफाक अहमद पुत्र नत्थू ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि , जब वो बीते दिन करीब शाम छह बजे दरऊ चौराहे से होते हुये अपने घर अपनी कार स्कार्पियो से जा रहे थे । रास्ते में दरऊ रोड पर मुन्जाल आटा चक्की के सामने अचानक तीन चार कारों ने उनकी कार को घेर लिया और उसमें से 25-30 लोग हाथों में तलवारें , कुल्हाड़ी , सरिया आदि लेकर उतरे । जिनमें इकराम खां , समी खां , आलिम पुत्र अकरम खां व नजफ व गफ्फार खां पुत्र बुन्दन खां समस्त निवासी ग्राम दरऊ , थाना कोतवाली किच्छा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला कर दिया । जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये और उनके में खुली व गुम चोटें आयी हैं । इन लोगों द्वारा उनकी कार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है । बमुश्किल वो अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले , नहीं तो लाठी डंडों व तलवारों से लैस लोग उनको जान से मार देते ।