हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) - के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है । बता दें कि , यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी । इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया । बता दें कि , वारदात को अंजाम देने से पहले पिता और पुत्र दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी । इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर बेटे ने पीट - पीटकर बेरहमी से अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया । यह पूरी घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुंदा बस्ती की बताई जा रही है । मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लिया । FSL टीम भी मौके पर मौजूद है । फिलहाल बेटे ने किस बात पर ऐसा खौफनाक कदम उठाया , इसकी असल वजह सामने नहीं आई है । पुलिस पूछताछ के बाद ही मामले की विस्तृत जानकारी मिल पाएगी ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: