• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

हत्या : पुलिस पर उठे सवाल , कुमाऊं में हुई युवक की हत्या के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर सड़कों पर उतरे लोग - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-06-12 11:44:19
Share Share Share

हत्या : पुलिस पर उठे सवाल , कुमाऊं में हुई युवक की हत्या के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर सड़कों पर उतरे लोग


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - नगर में 23 साल के कमलेश की हत्या के चार दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोग सड़कों पर उतरे । भारी संख्या में पूर्व सैनिक , महिलाओं , बुजुर्गों , युवाओं व जन संगठनों के लोगों ने इस दौरान उग्र प्रदर्शन कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए । लोगों ने कहा कि , हत्यारों को नहीं पकड़ सकते तो उनके घरों पर बुलडोजर चलाओ । प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की । बुधवार को कमलेश हत्याकांड में दोषियों की गिरफ्तारी व फांसी की मांग को लेकर नगर की सड़कों पर भारी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया । पहले लोग यहां तवाघाट चौराहे पर एकजुट हुए । बाद में उन्होंने नारे लगाते हुए पूरे नगर में प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सात जून की रात को नगर पालिका मुख्यालय के समीप 23 वर्षीय कमलेश दानू की करीब 10 बजे चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई । इसके बाद भी पुलिस शांत बैठी रही । लोगों ने कहा कि , यदि पुलिस तत्पर होती तो यह हत्या रोकी जा सकती थी । पुलिस ने घटना के बाद भी कड़ा एक्शन लिया होता तब भी हत्यारे पकड़े जाते ।घटना के कई घंटे बाद जागी पुलिस अब कार्रवाही का आश्वासन देकर जनता के आक्रोश को ठंडा करने की कोशिश कर रही है । लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा , ऐसा नहीं चलेगा । प्रदर्शनकारियों ने कहा कि , शीघ्र हत्यारों को पकड़कर फांसी पर चढ़ाया जाए , इससे कम पर वे कुछ मानने वाले नहीं हैं । तहसील मुख्यालय में हुई जनसभा में देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि घटना होने के बाद पुलिस को सूचना मिल गई थी । पुलिस द्वारा सही समय पर उचित कार्यवाही नहीं होने से अपराधियों को भागने में मदद मिली है । उन्होंने कहा कि , इस प्रकार से जघन्य अपराध पर तत्काल कार्यवाही नहीं हुई तो जनता कैसे सब्र करेगी । राज्य मंत्री अशोक नबियाल ने कहा - ऐसे अपराधियों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है । ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं और इन पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए । गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन भूपाल रावल ने जनता से एकजुट होने की अपील की । उनने कहा यदि आरोपियों की तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो सैनिक संगठन भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा । भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी ने घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए । उन्होंने कहा कि , अपराधी हर हाल में पकड़े जाने चाहिए । ऐसे जघन्य अपराध करने वाले लोगों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए । उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता का धैर्य जवाब देने से पहले पुलिस को अपराधियों को गिरफ्तार करना होगा । जय सिंह दानू ने कहा कि जनता के द्वारा पुलिस को पूरा समय दिया गया है , यदि अपराधियों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो जनता का धैर्य जवाब दे देगा । राजीव दानू ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की । वीरेंद्र नबियाल ने प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए पूरे क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे होटलों व बिना लाइसेंस के बार को बंद करने की मांग की है । इस दौरान कई प्रदर्शनकारी शामिल रहे ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in