दर्दनाक : विमान हादसे में 240 लोगों की मौत , पूर्व मुख्यमंत्री का भी हुआ निधन , दो यात्री जिंदा बचे
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
गुजरात - के अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे में 240 लोगों की दर्दनाक मौत की दुःखद खबर आ रही है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दर्दनाक विमान हादसे में ब्रिटिश नागरिक समेत 2 लोग जिंदा बचे हैं । एअर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट में हुई 240 लोगों की मौत में पूर्व CM रूपाणी का भी निधन हो गया है ।
हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन -
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया वहां भी दर्जनभर से अधिक लोग घायल -
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया , वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं ।
शवों की पहचान करना बेहद मुश्किल -
हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है । उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: