धरपकड़ : स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर महिला गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - राजधानी में पुलिस लगातार नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य कर रही है , लेकिन इसके बावजूद नशे के सौदागर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं । एक बार देहरादून पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है । इस बार , अवैध मादक पदार्थो के साथ गैंगस्टर / हिस्ट्रीशीटर अभियुक्ता पुलिस की गिरफ्त में आई है । अभियुक्ता के कब्जे से लगभग 14 लाख रूपये से अधिक कीमत की 48 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक बिक्री से अर्जित 55,600 रुपये बरामद हुए हैं ।शातिर नशा तस्कर है अभियुक्ता -
पुलिस के मुताबिक , अभियुक्ता शातिर नशा तस्कर है । अभियुक्ता के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने के मामलों में अभियोग पंजीकृत है ।चेंकिंग में पकड़ी गई हिस्ट्रीशीटर महिला -
11 जून को डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दूधली रोड , नैन्सी स्कूल के पास से महिला अभियुक्ता सोनी पत्नी स्व० प्रदीप कुमार को 48 ग्राम अवैध स्मैक तथा अवैध स्मैक की बिक्री से अर्जित किये गये 55600/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्ता शातिर नशा तस्कर है जिसके विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर पूर्व में भी गैंगस्टर एक्ट सहित मादक पदार्थ की तस्करी करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत हैं । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक , अभियुक्ता कोतवाली डोईवाला की हिस्ट्रीशीटर है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: