हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे भूख हड़ताल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के धारचूला में बीते दिनों हुए कमलेश हत्याकांड मामले के दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर अब लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है । अब यहां पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लोग मुखर होने लगे हैं ।अब गौरव सेनानी संगठन ने 15 जून से भूख हड़ताल का एलान किया है । संगठन के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन भूपाल सिंह रावल ने कहा , कमलेश हत्याकांड मामले के दोषियों की गिरफ्तारी न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं । उनने बताया , 11 जून को क्षेत्रीय जनता ने सांकेतिक प्रदर्शन किया था , जिसके बाद पुलिस को अपराधियों को पकड़ने के लिए तीन दिन का समय दिया था । लेकिन समय बीतते के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं । अब अपराधियों की शीघ्र न होने पर भूख हड़ताल करने का एलान किया है ।