भांजी से दुष्कर्म करने वाला कलयुगी मामा गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( US Nagar ) - जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आ रहा है , यहां रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है । मिली जानकारी के मुताबिक मौसेरे मामा ने अपनी 13 साल की भांजी को हवस का शिकार बनाया है । अब पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी । तहरीर में पिता ने आरोप लगाया था कि , बीते दिनों वह अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल गए थे । इस दौरान उसकी दो नाबालिग बेटी भी साथ में अस्पताल आई थी । पत्नी के उपचार के दौरान बेटियों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिता ने अपनी दोनों नाबालिग पुत्रियों को उनकी मौसी के घर में सुरक्षित छोड़ दिया था । आरोप है कि 9 जून 2025 की रात को 13 वर्षीय बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ ऊपर वाले कमरे में सो रही थी । इसी दौरान पीड़िता का मौसेरा मामा जिसकी उम्र करीब 30 साल है , उसने नाबालिग का मुंह दबाया और फिर मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए । आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता को धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देगा । 11 जून को पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को देते हुए आपबीती बताई , जिसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ ट्रांजिट कैंप में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की । घटना के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गया था , जिसके बाद आज टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: