बहला - फुसलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - से शर्मनाक खबर सामने आ रही है , यहां नाबालिग के साथ बहला - फुसलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है । नाबालिग को बहला - फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार कर लिया है । थाना रानीपोखरी में जाखन नदी रानीपोखऱी निवासी वादिनी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि , उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 13 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चली गयी है । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी में तत्काल मु०अ०स० 18/2025 धारा 137(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए । निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी - पतारसी करते हुए घटनास्थल के आसपास तथा आने - जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से नाबालिग के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई । जिससे नाबालिग को कन्ही कुमार उर्फ कन्हैया नाम के व्यक्ति द्वारा बहलाफुसला कर अपने साथ ले जाना प्रकाश में आया । जिस पर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस की सहायता से नाबालिग को ढूंढने का प्रयास करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया । पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों तथा मोबाइल सर्विलांस की सहायता से पुलिस को अभियुक्त के अम्बेडकर कलोनी नरेला दिल्ली में होने के संबंध में जानकारी मिली । जिस पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देते हुए दिनांक 14 जून को अम्बेडकर कलोनी नरेला दिल्ली से अभियुक्त कन्ही कुमार उर्फ कन्हैया पुत्र प्रेम सिह , निवासी - ग्राम नगला खारी , जिला - अलीगढ , उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया , नाबालिग के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 64 BNS ( भारतीय न्याय संहिता ) तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: