चलती गाड़ी से लहरा रहे थे हथियार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - राजधानी में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा घटित होता है , जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है । यहां , एक बार फिर ऐसा मामला सामने आ रहा है । यहां दबंगई दिखाने का ऐसा प्रयास किया गया कि लोग भयभीत हो गए । लेकिन दबंगई दिखाने वाले इन युवकों की पुलिस ने खुमारी निकाल दी । सड़क पर गाड़ियों से टशन दिखाने वाले हरियाणा के इन युवक , युवतियों के सिर से दून पुलिस ने दबंगई का ऐसा भूत उतारा की ये लोग फिर कभी ऐसा करने से पहले 7 दफ़ा सोचने को मजबूर होंगे ।जानिए , पूरा मामला -
हरिद्वार - देहरादून राजमार्ग पर डोईवाला थाना क्षेत्र में हरियाणा की दो गाड़ियों के द्वारा सड़क नियमों का उल्लंघन करते हुए हथियार दिखाने का एक वीडियो वायरल हो रहा था । वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया और छिद्दरवाला बॉर्डर पर उक्त वाहनों की सघन चेकिंग की गई । कारों में 7 पुरुष और 2 महिलाएं सवार थी । कार की तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 3 डमी बन्दूक डबल बैरल बरामद हुए । नकली हथियारों को लहराकर लोगों में भय पैदा करने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया , वाहन सीज किए और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: