• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

देवर ने दुष्कर्म कर भाभी को बनाया गर्भवती - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-01 20:19:47
Share Share Share

देवर ने दुष्कर्म कर भाभी को बनाया गर्भवती


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कुमाऊं - के चम्पावत जिला अंतर्गत बाराकोट विकासखंड के एक गांव में रिश्ते शर्मसार उस वक्त हो गए जब देवर ने अपनी भाभी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना दिया । तहरीर के मुताबिक लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया बाराकोट विकासखंड के एक गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ विधवा महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया और गर्भवती कर दिया । महिला के भाई की तहरीर में अभियुक्त देवर त्रिभुवन चंद्र के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है । इस मामले की जांच एस आई सुष्मिता राणा कर रही है , पुलिस का कहना है जल्दी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । जानकारी के मुताबिक महिला के पति की मृत्यु करीब डेढ़ साल पहले हुई थी औऱ तब से महिला अपने सास - ससुर के साथ रहती थी औऱ महिला के दो बच्चे भी हैं । बताया जा रहा है महिला बार - बार पेट दर्द की बात कहती थी , जिसके बाद सास - ससुर उसे अस्पताल ले गए । जब डॉक्टर्स ने महिला को 5 माह की गर्भवती बताया तो सास - ससुर की पैरों तले जमीन खिसक गई । पेशे से ड्राइवर देवर के भी 2 बच्चे हैं औऱ आरोपी देवर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बता रहा है । अभियुक्त द्वारा थाने में डीएनए टेस्ट कराने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया गया है । अब पूरी घटना के खुलासे की सुई डीएनए टेस्ट के इर्द गिर्द घूम रही है औऱ डीएनए टेस्ट के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in