• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

डीएम को कुर्सी से कितना प्यार , हत्या के 9 दिन बाद भी नहीं पहुंचे घटनास्थल - प्रदर्शनकारी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-06-17 09:56:21
Share Share Share

डीएम को कुर्सी से कितना प्यार , हत्या के 9 दिन बाद भी नहीं पहुंचे घटनास्थल - प्रदर्शनकारी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

युवक के हत्यारोपियों को पकड़ने की मांग ।
9 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली , लोगों ने थाने का किया घेराव ।
बंद रहा बाजार , सड़कों पर उतरे लोग और ढाई घण्टे बंद किया झूला पुल ।
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के धारचूला में बीते दिनों हुए कमलेश हत्याकांड मामले में 9 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं । आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर यहां लोग सड़कों पर उतर आए हैं । आक्रोशित लोगों ने जुलूस निकालते हुए बाजार बंद कराया और भारत - नेपाल सीमा पर बने झूला पुल पर ताले लगा दिए । आंदोलन कर रहे लोगों ने भारत - नेपाल सीमा पर बने झूला पुल को करीब ढाई घंटे बंद कर दिया और पुल के पास में जनसभा आयोजित की । धारचूला में अपराध कर नेपाल भाग चुके अपराधियों को पकड़के के लिए जनसभा में वक्ताओं ने नेपाल सरकार से मांग की है ।

थाने का घेराव कर पुलिस पर उठाए सवाल -

कमलेश हत्याकांड के आरोपियों को इतने दिन बाद भी न पकड़ पाने पर लोगों ने कोतवाली पहुंचकर घेराव किया । लोगों ने कहा , 9 दिन बाद भी लेकिन पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे हैं । यहां लोगों ने जमकर नारेबाजी की ।

जिला प्रशासन पर भी उठाए सवाल -

प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ से वार्ता करने से साफ मना कर दिया । उन्होंने कहा , 23 साल के तुवक की हत्या हो जाती है और अपराधी नेपाल भाग जाते हैं , लेकिन जिले के डीएम को कुर्सी से इतना प्यार है कि युवक की हत्या के 9 दिन बाद भी कुर्सी छोड़कर घटनास्थल नहीं पहुंचे । प्रदर्शनकारियों ने कहा , नेपाल के अधिकारियों के साथ समन्वय को लेकर बैठक कर अखबारों की सुर्खियों में रहने वाले अधिकारी नदारद हैं । उन्होंने कहा , हत्याकांड के आरोपी नेपाल में हैं और हमारे अधिकारी नेपाल के अधिकारियों से समन्वय को लेकर कोई बैठक नहीं कर रहे हैं । भारत में हत्या को अंजाम देकर नेपाल भाग चुके आरोपियों की गिरफ्तारी बिना जिलाधिकारी के समन्वय के संभव नहीं हो सकता है । इसीलिए लोगों ने जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करने की मांग की है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in