वीडियो वायरल : शिक्षक ने स्कूल को बना दिया कसाईखाना
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के एक विद्यालय से वायरल हो रहे वीडियो से हर कोई हैरान है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । विद्यालय को मंदिर का दर्जा दिया जाता है और वहां नौनिहालों का भविष्य संवारने का कार्य किया जाता है । लेकिन धारचूला अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक ने स्कूल में बकरा काट दिया । उस बकरे की बिक्री करने के लिए शिक्षक हिस्से बना रहा था , इसी दौरान एक स्थानीय जागरूक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया । अब ये वीडियो शोसल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मेतली के प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक पर विद्यालय से सटे आंगनबाड़ी केंद्र में बकरे को काटने का आरोप लगा है । इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सीईओ ने जांच के आदेश दिए हैं । ये वीडियो करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है । ग्रामीणों के मुताबिक करीब 15 दिन पहले मेतली ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भटभटा में तैनात शिक्षक ने विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र में बकरे को काट दिया । जब बकरे की चीखें सुनीं तो ग्रामीण विद्यालय में पहुंचे । आरोप है कि जब ग्रामीण इसका विरोध करते हुए वीडियो बनाने लगे तो शिक्षक ने उन्हें वीडियो बनाने से रोक दिया । ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से विद्यालय के बच्चे काफी देर तक डरे सहमे रहे । आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में बकरा काटने की घटना से क्षेत्रवासियों में गहरी नाराजगी है । आंगनबाड़ी केंद्र में बकरा काटे जाने का वीडियो वायरल हुआ तो बात अधिकारियों तक भी पहुंच गई । मुख्य शिक्षा अधिकारी एचआर कोहली ने खंड शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं । उन्होंने कहा है कि यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें -
https://www.facebook.com/share/v/1Ad38DREe3/