दुकान का ताला तोड़ , नकदी उड़ा ले गया चोर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आ रहा है । अब कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने चोरी के सामान सहित अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया है । 16 जून को कोतवाली पिथौरागढ़ में दिगम्बर दत्त जोशी पुत्र नित्यानंद जोशी , निवासी - नाकोट , हाल निवासी - रामलीला मैदान टकाना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12 जून की रात को अज्ञात चोर द्वारा उनकी दुकान का ताला तोड़कर नगद धनराशि , आधार कार्ड एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया है । इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की । पुलिस ने एक टीम गठित करके सुरागरसी एवं पतारसी के बाद अभियुक्त सन्तोष धामी उर्फ सनी धामी पुत्र स्व) मोहन सिंह धामी , निवासी - गलाती , धारचूला को रात 10:00 बजे रामलीला मैदान क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की घटना को स्वीकार किया । अभियुक्त की निशानदेही पर उसके पास से एक लोहे की रॉड , चोरी के 10 रुपये के 4 सिक्के , 2 रुपये के 48 सिक्के , 1 रुपये के 59 सिक्के , दिगम्बर दत्त जोशी का आधार कार्ड एवं अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: