थार हो या कोई और कार , नियम सबके लिए एक जैसे
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - देहरादून में सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले रही है । यहां पुलिस ने एक बार फिर एक्शन लेते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा है । देहरादून में दो युवकों ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए काले रंग की थार गाड़ियों से बिना नंबर प्लेट , काली शीशों और रैश ड्राइविंग करते हुए स्टंट वीडियो बनाए और अपलोड किए थे । देहरादून पुलिस ने वायरल रील्स का स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्यवाही करते हुए अयान और उसके साथी हर्ष को हिरासत में लेकर दोनों थार गाड़ियों को सीज किया है । युवकों के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था , न ही वाहन के कागज़ । देहरादून पुलिस का कहना है , थार हो या कोई और कार लेकिन नियम सबको फॉलो करने होंगे ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: