हादसा : उत्तरकाशी में बड़ा हादसा , एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले से एक बेहद दुःखद खबर आ रही है । यहां मोरी विकास खंड के अंतर्गत गुरुवार देर रात को मोरा गूजर बस्ती में मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है । हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हो गई । ये दर्दनाक घटना गुरुवार रात को दो बजे लगभग की बताई जा रही है । पुलिस , एसडीआरएफ , राजस्व विभाग की टीम द्वारा घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है ।
मृतकों के नाम -
गुलाम हुसैन पुत्र अली अहमद ( उम्र 26 वर्ष ) , रुकमा खातून पत्नी गुलाम हुसैन ( उम्र 23 वर्ष ) , आबिद पुत्र गुलाम हुसैन ( उम्र 3 वर्ष ) , सलमा पुत्री गुलाम हुसैन ( उम्र 10 माह ) ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: