• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी , 25 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू और आज से आचार संहिता लागू - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-06-21 16:03:44
Share Share Share

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी , 25 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू और आज से आचार संहिता लागू


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है । राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रेस वार्ता कर चुनाव की जानकारी दी है । उत्तराखंड के हरिद्वार जिले को छोड़कर आज से आचार संहिता लागू हो गई है । उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेसवार्ता की । आयोग की ओर से आगामी चुनावों की विस्तृत जानकारी साझा की गई । आयोग ने बताया कि 19 जून को पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी , जिसके बाद सचिव पंचायती राज की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई । राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अधिसूचना को आज सार्वजनिक कर दिया है । नामांकन प्रक्रिया 25 जून से 28 जून तक चलेगी , जो प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी । नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक की जाएगी । इसके बाद 2 जुलाई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे । पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे । पहले चरण का प्रतीक आवंटन तीन जुलाई को होगा और मतदान 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा । दूसरे चरण का प्रतीक आवंटन 8 जुलाई को होगा और मतदान 15 जुलाई को होगा । पूरी चुनाव प्रक्रिया की मतगणना 19 जुलाई 2025 को होगी । राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को चुनाव की निष्पक्षता और सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं । वहीं , गांव से लेकर जिला स्तर तक राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं । उत्तराखंड के हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में चुनाव हो रहा है । ये चुनाव ग्राम प्रधान , सदस्य , क्षेत्र पंचायत सदस्य , जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होगा ।

आज से आचार संहिता लागू -

आज से राज्य में आचार संहिता लागू कर दी गई है । मतदाता सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है । बागेश्वर जिले के तीनों ब्लॉक का चुनाव एक ही चरण में कराया जाएगा , जबकि देहरादून जिले के 3-3 ब्लॉक पहले और दूसरे चरण में शामिल होंगे । प्रथम चरण में दूरदराज के ब्लॉक शामिल किए गए हैं , ताकि मानसून के प्रभाव से बचा जा सके । आपदा प्रबंधन सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि मौसम को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें । चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा । इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है । राज्य में 10 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं , जिनमें एक बूथ पर औसतन 750 मतदाता शामिल होंगे ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in