चुनावी चकल्लस : जानिए , चम्पावत जिले के किस ब्लॉक में कब होंगे चुनाव
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की घोषणा के साथ निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में जुटा जिला प्रशासन - डॉ खाती ।
चम्पावत ( Champawat ) - त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर हो रही अनिश्चिता में विराम लग गया है । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बाकायदा इसकी घोषणा वह चुनाव कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है । इसी के साथ जिले में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है । सीडीओ एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ जीएस खाती ने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर को पंचायती चुनाव का प्रशिक्षण देने के बाद बताया कि जिले में दो स्तरों में चुनाव होंगे । पहले चरण में लोहाघाट और पाटी तथा दूसरे चरण में बाराकोट एवं चम्पावत ब्लॉक में होंगे । इसी के साथ जिले में आचार संहिता भी लागू हो चुकी है । उन्होंने बताया कि 25 से 28 जून तक नामांकन सुबह 8 बजे से शाम 4:00 बजे तक किए जाएँगे , 29 जून से 1 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच , 2 जुलाई को अपराह्न 3:00 बजे तक नाम की वापसी , इसके दूसरे दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे , जबकि 10 जुलाई को सुबह 8:00 से 5:00 बजे तक मतदान होगा । इसी प्रकार 8 जुलाई को दूसरे चरण के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे , 15 जुलाई को मतदान तथा 19 जुलाई को एक साथ चारों ब्लॉकों की मतगणना ब्लॉक कार्यालय में की जाएगी । जिले में 312 ग्राम पंचायतो , 2286 वार्ड सदस्यों , 134 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 15 जिला पंचायत वार्ड के लिए चुनाव होने हैं । जिसमे एक लाख 86 हज़ार 289 मतदाता मतदान करेंगे । जिसमें 89153 महिला मतदाता शामिल है । मतदाताओ की संख्या में कुछ संशोधन भी हो सकता है ।
फोटो : मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण देते सीडीओ ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: