• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

योग दिवस : उच्च हिमालयी क्षेत्रों में विश्व योग दिवस का आयोजन - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-06-21 21:14:50
Share Share Share

योग दिवस : उच्च हिमालयी क्षेत्रों में विश्व योग दिवस का आयोजन


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तराखंड ( Uttarakhand ) - उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित आईटीबीपी की धाकड़ पोस्ट पर विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर हिमवीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने पंचाचूली में योग किया । आईटीबीपी की लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने धाकड़ पोस्ट के हिमवीरों और दुग्तू गांव के लोगों के साथ योग किया । उनके साथ डिप्टी कमांडेंट मुकेश सिंह भी थे ।

कमांडेंट संजय कुमार ने दिया संदेश -

कमांडेंट संजय कुमार ने कहा कि योग और प्राणायाम आजीवन स्वस्थ रहने और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है । उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति योग से दूर रहता है , वह अभागा है । योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है ।

आदि कैलाश में योग -

द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा ने आदि कैलाश में यात्रा पर आए लोगों , स्थानीय ग्रामीणों और हिमवीरों के साथ योग किया । उनके साथ सहायक सेनानी डॉक्टर शुभम भी थे ।

चम्पावत की कोली ढेक परिसर में सामूहिक योग -

कोली ढेक परिसर में आयोजित सामूहिक योग में सहायक सेनानी गौरव कुमार, बीएस मेहता , मनमोहन सिंह , हिमवीर वाइब्ज वेलफेयर एसोसिएशन हावा की चीफ पैटर्न अनुराधा सिंह ने भी हिमवीर महिलाओं के साथ योग किया । इस मौके पर एसएम दिनेश सिंह बिष्ट और इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा भी साथ थे ।

चम्पावत के पाटी में भी हुआ योग दिवस का आयोजन -

विकासखंड मुख्यालय पाटी में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमनलता , विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल पाटी के अध्यक्ष गोपेश पंचोली , मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी रहे । इस दौरान तमाम प्रशासन से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के संचालन में आयुष विभाग की टीम ने सहभागिता निभाई । कार्यक्रम में योगाभ्यास के साथ - साथ स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए योग संकल्प दिलाया गया । योग दिवस पर करीब 150 योग साधकों ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया ।

आंगनबाड़ी केंद्र हिमूला में भी योग दिवस मनाया गया -

चम्पावत जिले के अमोड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र हिमूला में भी योग दिवस का आयोजन किया गया । आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उमा आर्या व सहायिका रितु ने बच्चों को योगाभ्यास कराया ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in