• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक : जानिए , देहरादून सड़क हादसे में कैसे हुई 4 की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-06-22 13:05:18
Share Share Share

दर्दनाक : जानिए , देहरादून सड़क हादसे में कैसे हुई 4 की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । आज सुबह फिर देहरादून में एक बड़ा हादसा हो गया । देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई , जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । बताया जा रहा है कि , तेज रफ्तार मारुति रिट्ज कार एक सीमेंट से लदे ट्राले में पीछे से जा घुसी । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को तत्काल हॉस्पिटल भेजा , जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया , जबकि एक गंभीर घायल का इलाज चल रहा है । बताया जा रहा है , कार सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी । आशारोड़ी के पास सामने चल रहे ट्राले से कार टकरा गई , टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए । इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई , जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कटर से काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला । पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , जबकि घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है । पुलिस के मुताबिक घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से दून कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया , जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया , जबकि एक घायल युवक का इलाज चल रहा है । मृतकों में अंकुश , पारस निवासी पुरखास धीरन , सोनीपत हरियाणा , अंकित , तहसील जुलाना , जींद हरियाणा और नवीन , रोहतक हरियाणा की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई । थाना क्लेमेंटाउन प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया है कि , मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है । परिजनों के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी । साथ ही ट्राला को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक आफताब , निवासी शेखपुरा सहारनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in