बिग ब्रेकिंग : पंचायती चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर नैनीताल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है । सूत्र बता रहे हैं , राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने रोक लग जाने से चुनाव की तैयारियों में जुटे संभावित प्रत्याशियों को अधिक समय मिल सकता है । बता दें कि उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना तक जारी कर दी गई थी । जहां 25 जून से नामांकन प्रक्रिया होने का एलान कर दिया था । आचार संहिता भी लागू हो गई थी । इन सभी तैयारियों के बीच नैनीताल हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है । नैनीताल हाईकोर्ट ने रिजर्वेशन पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने की वजह से रोक लगाई है ।