• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

मौत : लापता बकरी चराने गए चरवाहे की पहाड़ी से गिरकर मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-06-23 17:40:25
Share Share Share

मौत : लापता बकरी चराने गए चरवाहे की पहाड़ी से गिरकर मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली ( Chamoli ) - जिले में बकरी चराने गए लापता व्यक्ति की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई । बद्रीनाथ के पास पहाड़ी पर चरवाहा लापता हो गया था । पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने दुर्गम रास्ते से शव को बरामद किया है । 22 जून को मुकेश नेगी , निवासी - किमाणा , उर्गम , जोशीमठ ने बद्रीनाथ थाने में अपने साथी चरवाहे सुनील भंडारी पुत्र नरेन्द्र भंडारी , निवासी - उर्गम , जोशीमठ के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी । मुकेश ने बताया था कि , सुनील सुबह लगभग 8 बजे अपनी बकरियों के साथ मुचुकुंद गुफा से 4-5 किलोमीटर ऊपर पहाड़ी क्षेत्र में गया था । लेकिन शाम होने तक भी वापस नहीं लौटा , जिससे चिंता बढ़ गई थी । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाने की टीम और एसडीआरएफ की टीम के साथ सुनील भंडारी की तलाश शुरू की । रात करीब 9 बजे टीम ने दुर्गम रास्तों से होते हुए घटनास्थल की ओर प्रस्थान किया । लगभग 15 किलोमीटर के कठिन और जोखिम भरे रास्ते को पार करते हुए टीम रात्रि करीब 2 बजे उस संभावित क्षेत्र में पहुंची जहां सुनील के होने की आशंका थी । तलाश के दौरान टीम को सुनील भंडारी घटनास्थल पर मृत अवस्था में पड़े मिला । प्रथम दृष्टया देखने से प्रतीत होता है कि , चरवाहे की मृत्यु पहाड़ी से दुर्घटनावश गिरने के कारण हुई है । दुर्गम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों तथा घोर अंधेरा होने के बावजूद , पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत और मेहनत के बाद शव को वहां से निकाला । आज सुबह शव को लेकर टीम बद्रीनाथ पहुंची । पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in