• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

आंकड़ों की बाजीगरी नहीं , जनता की संतुष्टि को माना जाएगा विकास - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-02 19:31:44
Share Share Share

आंकड़ों की बाजीगरी नहीं , जनता की संतुष्टि को माना जाएगा विकास


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

बनबसा ( Banbasa ) - प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर चम्पावत के बनबसा पहुंचे । बनबसा के एनएचपीसी सभागार में उन्होंने विद्युत , पेयजल , वन विभाग , लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई विभाग आदि की समीक्षा की ।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विभागीय अधिकारियों की लापरवाही एवं उदासीनता पर सख्त होते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई औऱ कहा सभी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं साथ ही उन्होंने ऊर्जा और पेयजल के क्षेत्र में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि , बिजली , पानी से जनता परेशान हुई तो अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे । उन्होंने कहा कि मीडिया में बिजली , पानी की किल्लत की खबरें आई तो संबंधित अधिकारी स्पष्टीकरण के लिए तैयार रहे । उन्होंने पूर्णागिरि में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरी में आने वाले श्रद्धालुओ को भी बिजली , पानी की दिक्कत ना हो ।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा - कुमाऊं आयुक्त के नेतृत्व में मंडलीय क्षेत्र में भविष्य को देखते हुए आवश्यक विद्युत योजनाएं उत्पादकता के मध्येनजर मांग के अनुरूप आपूर्ति की योजनाएं अभी से तैयार कर लें । उन्होंने यूपीसीएल , पिटकुल व उरेडा से मिलकर प्रस्ताव तैयार करते हुए नए विद्युत घरों के कार्य का निर्माण शीघ्र करने के निर्देश दिए । उन्होंने जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय को निर्देश दिए कि जनपद में होने वाले प्रत्येक निर्माण कार्यों में पूर्ण गुणवत्ता , समयबद्धता तथा पारदर्शिता रहे । इस हेतु वह स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा करें ।
सीएम ने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के कारण जो भी परियोजनाएं लंबित हो रही हैं , उनका त्वरित निस्तारण करते हुए अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी से कार्य करें और शासन स्तर की समस्या हेतु अधिकारी देहरादून आकर संबंधित विभाग और स्वयं उनसे मिलकर समस्या का निवारण करें , ताकि समस्या का समाधान शीघ्र हो सके ।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर बनबसा क्षेत्र में पुरानी विद्युत लाइनें एवं ट्रांसफार्मर को एक माह के भीतर बदलने के साथ ही एलटी लाइन को भूमिगत करने हेतु प्रस्ताव तैयार करें साथ ही नए टर्मिनल भी बनाएं । उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याएं प्राथमिकता से सुनते हुए उनका निस्तारण करें और किसी भी प्रकार से जनता को उनकी समस्याओं से उलझाए नहीं ।
ग्रीष्मकाल में बढ़ती विद्युत की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपने कार्यालय एवं आवासों में ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट ( सीएम सूर्य घर योजना ) को लगाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने जनता से भी इस योजना का लाभ लेने की अपील की । मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता को प्रदेश के छोटे शहर व कस्बों जहां जाम की स्थिति होती है वहां बाईपास का निर्माण कराने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने जून तक सभी सड़क मार्गों को गड्ढा मुक्त करते हुए पेचवर्क का कार्य करने को को कहा है , साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उनको जनता की सेवा का मौका मिला है , इस अवसर को खाली नहीं जाने दें । बेहतर कार्य कर आधिकारी विशिष्ट पहचान बनाएं ताकि आने वाली पीढ़ी उन्हें याद करें । किसी भी समस्या का स्थाई समाधान हो इस हेतु अधिकारी इसे गंभीरता से लें । जो कार्य जिस स्तर पर संभव हो अधिकारी व्यक्तिगत लेते हुए कार्यों को अपने स्तर से ही स्वीकृत कराएं न कि बेवजह उन्हें लंबित न रखें । उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड हैं ।मुख्यमंत्री ने कुमाऊं आयुक्त को समय-समय पर विकास योजनाओं की अपने स्तर से समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए । उन्होंने पूर्णागिरि मेला क्षेत्र व शारदा घाट हेतु बनने वाले शारदा कॉरिडोर के निर्माण हेतु बेहतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए । सीएम ने कहा कि भविष्य के लिए जो भी योजनाएं बनाई जाती हैं उसके लिए भूमि का चयन करते समय उसकी पूरी उपयोगिता जनता को मिले इसका विशेष ध्यान भूमि चयन करते समय रखा जाए । इस बैठक में आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को वर्तमान में विद्युत , पेयजल आदि की व्यवस्था एवं मानसून की पूर्व तैयारी के संबंध में जानकारी दी । बैठक में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन , पिटकुल , उत्तराखंड जलनिगम , विद्युत निगम , लोक निर्माण विभाग एवं जल संस्थान के विभागाध्यक्ष द्वारा वर्तमान में विद्युत पेयजल की समस्या के समाधान हेतु की जा रही कार्यवाही को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया । बैठक में विद्युत विभाग के विभागाध्यक्ष ने अवगत कराया की टनकपुर- बनबसा क्षेत्र के अंतर्गत वर्तमान में विद्युत लाइन की फीडर है व पुरानी होने के साथ ही एक ही फीडर से ही चार सब स्टेशन के कारण समस्या हो रही है। वर्तमान में इस समस्या के समाधान हेतु अलग सर्किट का निर्माण तथा 6 नए बिजली घर प्रदेश में बनाए जा रहे हैं । मुख्यमंत्री धामी ने पर्यटन हेतु स्वदेश दर्शन योजना , शारदा कॉरिडोर , मुख्यमंत्री घोषणा , सड़क मार्गों , सिंचाई परियोजना आदि की भी समीक्षा की । उन्होंने नदियों में बाढ़ सुरक्षा हेतु चैनेलाइजेशन , रिवर ट्रेनिंग आदि सुरक्षा के कार्यों के साथ ही बरसात से पूर्व सभी सड़क मार्ग में नाली सफाई , ड्रेनेज व्यवस्था आदि करने के निर्देश अधिकारियों को दिए । उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष जिला स्तर पर वर्चुअल माध्यम से कार्य योजनाओं की समीक्षा करें । बैठक में दर्जा प्राप्त मंत्री अनिल डब्बू , अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय , कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत , जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय , पुलिस अधीक्षक अजय गणपति , भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा , प्रमुख अभियंता सिंचाई जयपाल सिंह , मुख्य अभियंता लोनिवि अल्मोड़ा अशोक कुमार , निदेशक परिचालन यूजेवीएनएल अजय कुमार सिंह , प्रबंधक निदेशक पीटीसीयूएल पीसी ध्यानी , प्रमुख अभियंता लोनिवि दीपक कुमार यादव , निदेशक पीटीसीयूएल जीएस बुदीमाल , डीएफओ चंपावत आरसी कांडपाल औऱ सीडीओ संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे ।
■फोटो - बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in