चुनावी चकल्लस : जिला पंचायत क्षेत्र गरसाड़ी से गोविंद सिंह अधिकारी ने खरीदा नामांकन पत्र
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले की जिला पंचायत सीट गरसाड़ी से गोविंद सिंह अधिकारी ने जिला पंचायत पद के लिए नामांकन पत्र खरीद लिया है । अब जिला पंचायत क्षेत्र गरसाड़ी में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है । गोविंद सिंह अधिकारी के मैदान में उतरते ही अब जिला पंचायत क्षेत्र गरसाड़ी में चुनावी चर्चाएं जोरों पर हैं । अब लोग तमाम कयास लगाने में जुट चुके हैं । चाय की नुक्कड़ से गावों की पगडंडियों तक चुनावी चकल्लस का दौर जारी हो चुका है ।राजनैतिक सफर का मिलेगा लाभ -
माना जा रहा है , गोविंद सिंह अधिकारी के बड़े भाई रणजीत सिंह अधिकारी पूर्व में नगर पंचायत लोहाघाट से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं और अच्छे मत प्राप्त कर चुके हैं । माना जा रहा है कि , उनके भाई की राजनीतिक विरासत का लाभ गोविंद सिंह अधिकारी को मिल सकता है ।युवाओं में पकड़ का मिलेगा लाभ -
गोविंद सिंह अधिकारी की युवाओं में अच्छी पकड़ मानी जा रही है , जो उनके लिए एक बड़ा फायदा हो सकता है । राजनैतिक दांव पेंच और चुनावी चकल्लस के बीच गोविंद सिंह अधिकारी के लिए इसे सुनहरा अवसर माना जा रहा है । अब देखना यह होगा कि गोविंद सिंह अधिकारी अपनी राजनीतिक रणनीति और युवाओं के बीच अपनी पकड़ का फायदा उठाकर गरसाड़ी सीट पर जीत हासिल कर पाते हैं या नहीं ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: