नशेड़ी ड्राईवर ने किया 20 बस यात्रियों की जान से खिलवाड़
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले से एक बड़ी खबर आ रही है , यहां नशे में धुत्त नशेड़ी ड्राईवर ने 20 यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया गया । यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान सिंगोटी के पास चौकिंग के दौरान बस संख्या UK 08PA 5006 को रोककर चैक किया गया तो बस चालक मुनीश शर्मा निवासी रमेश नगर , वेस्ट दिल्ली शराब पीकर वाहन चलाते हुये पाया गया । एल्कोमीटर परीक्षण में चालक की नशे में होने की पुष्टि हुई है । बस में नागपुर , महाराष्ट्र के 20 तीर्थ यात्री सवार थे । चालक के शराब के नशे में होने पर पुलिस द्वारा चालक को मौके पर एम वी एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया । तीर्थ यात्रियों को नाईट स्टे हेतु होटल सत्यम पैलेस उत्तरकाशी तक छोडा गया है , ट्रैवल ऐजेन्सी के मालिक से तीर्थ यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की बात की गयी । पुलिस की सतर्कता से यात्रियों पर मंडरा रहा खतरा टल गया ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: