फांसी का फंदा लगाकर युवक ने दी जान
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - जिले में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली । ये घटना रुद्रपुर के मोहल्ला खेड़ा की है । मिली जानकारी के मुताबिक खेड़ा वार्ड 17 निवासी 40 वर्षीय रवि केवट पुत्र इन्दल देव पल्लेदारी का काम करता था । बताया जा रहा है , उसकी पत्नी दिल्ली में अपने तीन बच्चों के साथ रहती है और वहीं काम भी करती है । बताया जा रहा है , रवि केवट बीती रात दिल्ली जाकर अपनी पत्नी से मुलाकात कर वापस खेड़ा लौटा था । जब रवि शाम को कमरे में खाना खाकर सोया और सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ । जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो , देखा कि रवि फंदे से लटका है । जिसके बाद उसे फंदे से उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया । अस्पताल पहुंचकर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया । बताया जा रहा है , मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं ।