चम्पावत के पत्रकार ने चमोली में फर्जी होम स्टे करवाया बंद , यात्रियों से उसूल रहा था मनमाना किराया
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिले के पीपलकोटी में एक होम स्टे संचालक ने यात्रियों को चूना लगा दिया । बद्रीनाथ जा रहे यात्रियों ने बताया , पीपलकोटी में सड़क किनारे लिखा था कमरे और हॉल किराए में उपलब्ध हैं । जिसके बाद यात्रियों ने गाड़ी रोकी और होम स्टे संचालक से बात की , तो उसने 17 लोगों के लिए हॉल का किराया 3400 रुपये बताया । लेकिन होम स्टे संचालक ने पेमेंट लेते समय यात्रियों ने 800 रुपये अधिक उसूल लिए । जब इसका , यात्रियों में शामिल चम्पावत निवासी पत्रकार पुष्कर सिंह ने विरोध किया तो , होम स्टे संचालक ऐंठने लगा और बत्तमीजी पर उतर गया । पत्रकार पुष्कर सिंह ने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की और व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना उत्तराखंड हिंदी समाचार को भी भेजी । जब उत्तराखंड हिंदी समाचार ने होम स्टे संचालक को फोन किया और होम स्टे के रजिस्ट्रेशन पर सवाल किया तो संचालक ने समय न होने का हवाला देते हुए फोन काट दिया , फिर कई बार फोन करने पर होम स्टे संचालक ने फोन नहीं उठाया । प्रशासन ने पुष्कर सिंह की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए , होम स्टे को बंद करवा दिया है और यात्रियों से उसूले गए 800 रुपये भी वापस करवाए हैं ।न जाने कितने यात्रियों को लूट चुका होगा होम स्टे संचालक -
पत्रकार पुष्कर सिंह कहते हैं , होम स्टे संचालक उनसे पहले न जाने कितने यात्रियों को लूट चुका होगा । पुष्कर सिंह कहते हैं , यात्रा मार्ग में बिना रजिस्ट्रेशन के होम स्टे संचालक ने लूट का खेल चला रखा था , जो प्रशासन की नजरों से दूर था । उनने कहा , आंखिर प्रशासन की नजर इस होम स्टे पर क्यों नहीं पड़ी ? यात्रा मार्ग में बैठे इन लुटेरों पर प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करनी होगी अन्यथा देवभूमि के लोगों पर यात्री भरोषा नहीं कर पाएंगे , जिससे यात्रा प्रभावित होगी ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: