• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 12-October-2026

Home आस्था / आध्यात्म

पूर्णागिरि मेले को वर्ष भर आयोजित करने के लिए डीएम ने लिया जायजा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-06-26 18:42:19
Share Share Share

पूर्णागिरि मेले को वर्ष भर आयोजित करने के लिए डीएम ने लिया जायजा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मेला वर्ष भर जारी रहने से चंपावत जिले का होगा समग्र विकास - जिलाधिकारी ।
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तर भारत के आस्था के प्रमुख केंद्र पूर्णागिरि धाम में आयोजित होने वाले मेले में तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने एवं मुख्यमंत्री द्वारा इस मेले को वर्ष भर आयोजित करने की घोषणा को जमीनी भी रूप देने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने यहां की परिस्थितियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है ।
Advertisement
जिलाधिकारी ने ककराली गेट से लेकर मुख्य मंदिर तक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण चूका गांव का भी सरसरी तौर पर निरीक्षण किया । वर्तमान में जिला पंचायत प्रतिवर्ष 15 मार्च से 15 जून यानी तीन माह तक के लिए मेले में यात्रियों को सुविधाएं देती है । जबकि बरसात को छोड़कर शेष माहों में भी यहां तीर्थ यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है ।
Advertisement
बरसात में किरोड़ा एवं बटलागाड़ तीर्थ यात्रियों की राह रोक देते हैं । अब यहां साल भर तक मेला आयोजित करने के लिए विशेषज्ञों की राय ली जाएगी ।तीर्थ यात्रियों के लिए धर्मशाला , पार्किंग , स्वच्छता , चिकित्सा , पेयजल आदि की स्थाई सुविधा को अलग नजरिए से देखने की जरूरत होगी । हालांकि जिलाधिकारी ने अपने दौरे में साथ गए तकनीकी अधिकारियों को विभिन्न कार्यों की डीपीआर बनाने को कहा है ।
Advertisement
वैसे लोग पूर्णागिरि मेले का वैष्णो देवी की तर्ज पर समग्र विकास के लिए यहां भी ट्रस्ट बनाने की मांग करते आ रहे हैं । इसके लिए चंपावत जिले की स्थापना के साथ ही यहां के एक पीसीएस अधिकारी को वैष्णो देवी भेज कर ट्रस्ट बनाने के लिए रफ कार्य किया भी जा चुका है , जो अभी ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है ।
Advertisement
पूर्णागिरि को ट्रस्ट का रूप देने से पूर्व पूर्णागिरि मेला विकास प्राधिकरण की भी मांग दबी हुई है , यदि बनबसा से पूर्णागिरि तक के क्षेत्र को प्राधिकरण की परिधि में लाते हुए यहां का विकास किया जाए तो मेला क्षेत्र का फैलाव होने के साथ वर्ष भर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित रखी जा सकती है । जिलाधिकारी ने अपने पहले दौरे में मेले की व्यवस्थाओं व भविष्य के विकास की संभावनाओं पर अपना ध्यान केंद्रित किया है । डीएम का मानना है कि , यहां वर्ष भर मेला आयोजित किए जाने से जिले का पर्यटन , धार्मिक पर्यटन , इको टूरिज्म की व्यापक संभावनाओं को यह मेला मूर्त रूप देगा ।
Advertisement
यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को जिले की श्यामलाताल , चंपावत , लोहाघाट और देवीधुरा की वादियों एवं धार्मिक स्थलों से रूबरू किए जाने से समग्र विकास के सोच को बल मिलेगा । जिलाधिकारी के भ्रमण में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति , एडीएम जयवर्धन शर्मा , एसडीएम निलेश नौटियाल , आकाश जोशी सहित तकनीकी विभागों के अधिकारी साथ थे ।


Ad
Ad

Other Related posts

    पूर्णागिरि मंदिर समिति चुनाव : 3 बार अध्यक्ष रहे किशन तिवारी फिर मैदान में , सामने 3 और दावेदार ,

    बदरीनाथ पहुंचे CM धामी ! मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा , कथा महोत्सव में संतों का किया अभिनंदन ,

    वीडियो : श्रीराम कथा के शुभारंभ के दौरान विधायक ने किया कथा मंच का उद्घाटन ,

    बग्वाल वीडियो : बग्वाल की कहानी , सिर्फ पत्थरों की बारिश तक खत्म नहीं होती...असल कहानी इसके बाद हुई शुरू ,

    बग्वाल : उम्र 96 हुई , पीढ़ियां बदल गईं...लेकिन बग्वाल की आस्था नहीं बदली ! त्रिलोक सिंह बिष्ट बोले - आस्था उम्र नहीं देखती ,

    वीडियो : बग्वाल युद्ध नहीं , सदियों पुरानी परंपरा का जीवंत निर्वहन ,

    आस्था : देवीधुरा में 28 अगस्त को गूंजेगा बग्वाल का रणघोष , 23 अगस्त को मंत्री राम सिंह कैड़ा करेंगे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ ,

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in