• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

सनसनीखेज : जब बच्चे स्कूल से लौटे तो मिली खून से लथपथ माँ की लाश - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-06-27 11:57:33
Share Share Share

सनसनीखेज : जब बच्चे स्कूल से लौटे तो मिली खून से लथपथ माँ की लाश


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) - से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है , यहां खैरागढ़ - छुईखदान - गंडई जिले के ग्राम खैरबना में गुरुवार शाम एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है । पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है । मृतका की पहचान मोहिनी साहू ( उम्र 30 वर्ष ) के रूप में हुई है । मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मोहिनी दो बच्चों की मां थी । घटना उस समय सामने आई , जब स्कूल से मासूम बच्चे घर लौटे और बच्चे दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन मां ने दरवाजा नहीं खोला । दरवाजा खोलने पर पड़ोसियों की मदद ली गई । दरवाजा खोलते ही कमरे के भीतर मोहिनी की खून से सनी लाश देख सब दंग रह गए । महिला की गर्दन और सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मिली जानकारी के मुताबिक , मोहिनी साहू के पति कीर्तन साहू की मौत दो वर्ष पहले हो चुकी है । वह हाल ही में अपने मायके पद्मावतीपुर से लौटकर खैरबना आई थी । घटना के समय उसके दोनों बच्चे स्कूल गए थे । सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम , थाना प्रभारी अनिल शर्मा सहित पुलिस बल पहुंचा । पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है । इस दिल दहला देने वाली घटना से गांव सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । पुलिस हत्या के कारण और आरोपी की पहचान के लिए हर पहलू की जांच में जुटी हुई है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in