जिस्म फ़रोशी : गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है । यहां पुलिस ने गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है । पुलिस कप्तान को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस ने राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस पर AHTU तथा कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने की आकस्मिक छापेमारी की । छापेमारी में यहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है । पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री के साथ अनैतिक देह व्यापार करवा रहे गेस्ट हाउस मैनेजर सहित महिला व पुरुष मिलाकर कुल 06 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया है । यहां , मौके से पुलिस को नगदी तथा आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है । मिली जानकारी के मुताबिक संचालक द्वारा गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर चलाया जा रहा था । अब पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का धंधा , थाना कोतवाली में अनैतिक व्यापार ( निवारण ) अधिनियम 1956 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: