• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

वायरल वीडियो : इंसानियत मर गई ! एम्बुलेंस को रोका लेकिन विधायक की कार को जाने दिया - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-06-30 11:40:33
Share Share Share

वायरल वीडियो : इंसानियत मर गई ! एम्बुलेंस को रोका लेकिन विधायक की कार को जाने दिया


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तर प्रदेश ( U P ) - के हमीरपुर जिले से गुजरने वाले कानपुर - सागर हाईवे पर पड़ने वाले यमुना पुल की मरम्मत के लिए शनिवार व रविवार को सभी तरह के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहता है । लेकिन ऐसा मालूम पड़ता है कि , यह नियम सिर्फ आम आदमी पर लागू होता है , माननीय और वीआईपी पर नहीं । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । इस पुल पर यातायात प्रतिबंधित रहने के दौरान इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है । ​हमीरपुर प्रशासन ने शनिवार को एक शव वाहन को पुल पार नहीं करने दिया , लेकिन इसी दौरान हमीरपुर सदर से विधायक मनोज प्रजापति की गाड़ी पुल पर फर्राटा भरते नजर आई । इससे प्रशासन का दोहरा चरित्र उजागर हो गया । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । हमीरपुर में यमुना पुल पर वर्तमान में हर शनिवार और रविवार को मरम्मत का काम चलता है । इस कारण शनिवार सुबह छह बजे से रविवार रात 12 बजे तक वाहनों की आवाजाही इस पुल पर बंद कर दी जाती है । ट्रैफिक डायवर्जन सुनिश्चित करने के लिए पुल के पास तैनात पुलिस कर्मियों ने शनिवार सुबह 6:30 बजे के करीब हमीरपुर सदर से भाजपा विधायक मनोज प्रजापति की कार को जाने दिया , वहीं 9:30 बजे के करीब कानपुर की तरफ से आए एक शव वाहन को यमुना पुल पर एंट्री नही दी गई । अपनी माँ के शव को ले जा रहा बेटा प्रशासन के सामने गिड़गिड़ाया लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी , जिसके बाद मजबूरी में बेटा अपनी मां के शव को स्ट्रेचर में लादकर पैदल ही चल पड़ा । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । थाना सुमेरपुर के टेढ़ा गांव निवासी बिंदा ने बताया कि उनकी मां शिव देवी का पैर फैक्चर हो गया था , जिसके चलते कानपुर में उन्हें भर्ती कराया गया था । लेकिन शनिवार की सुबह ईलाज दौरान उनकी मौत हो गई । जब सुबह वह अपनी मां के शव को एंबुलेंस में लेकर हमीरपुर आ रहे थे , तो यमुना पुल पर वाहन को एंट्री नहीं दी गई । इस कारण मजबूरी में वह एंबुलेंस ड्राइवर के सहयोग से अपनी मां के शव को स्ट्रेचर में लादकर करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर नदी के दूसरे छोर पर आए । बाद में ऑटो में शव रखकर अपने गांव ले गए । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । इस तस्वीर ने पुल से गुजरने वाले हर शख्स के दिल को झकझोर दिया । वहीं दूसरी ओर विधायक का कहना है , दो अलग - अलग घटनाओं को एक साथ जोड़कर पेश किया जा रहा है ।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें -

https://youtu.be/jyBU6OWeEt4?si=781zSO3JIAWwZbMe


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in