अजब - गजब : कोई छोटी चीज नहीं , बल्कि भारी भरकम ट्रैक्टर कर लिया चोरी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - में साथियों की मदद से ट्रैक्टर चोरी करने का मामला सामने आ रहा है । मिली जानकारी के मुताबिक सहसपुर क्षेत्र से अभियुक्त ने अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया । अब पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर ली है । कोतवाली सहसपुर में वादी अमीर हसन पुत्र जमालुद्दी , निवासी - सहसपुर के द्वारा उनके घर के बाहर से उनकी ट्रैक्टर ट्राली चोरी होने की तहरीर दी थी । तहरीर मिलने के बाद थाना सहसपुर पर धारा 303(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । जिसके बाद एसएसपी देहरादून ने घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए । निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त अभिषेक उर्फ शेखर पुत्र शीशपाल को घटना में चोरी की गई ट्रैक्टर ट्राली सहित सहारनपुर रोड टिमली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया । अभियुक्त अभिषेक द्वारा अपने 02 अन्य साथियों आशीष व सौरव के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था , जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं ।