• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

पहले तलवारों से व्यापारी पर किया हमला , फिर पुलिसकर्मी के सिर में मारा चाकू - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-01 12:03:53
Share Share Share

पहले तलवारों से व्यापारी पर किया हमला , फिर पुलिसकर्मी के सिर में मारा चाकू


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली ( Chamoli ) - जिले से एक बड़ी खबर आ रही है , ज्योतिर्मठ के पास निहंगों और स्थानीय व्यापारी के बीच हिंसक झड़प हो गई । मिली जानकारी के मुताबिक , निहंग सरदारों का एक स्थानीय व्यापारी के साथ विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ गया कि निहंगों ने कथित तौर पर तलवारों से व्यापारी पर हमला करने का प्रयास किया , जिससे व्यापारी बाल - बाल बच गया । जब घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारियों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस ने यात्रियों को थाने के गेट के पास रोककर थाने बुलाया । इस बीच , बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी भी थाने पहुंच गए । थाने में हालात और बिगड़ गए , जब यह पाया गया कि निहंग यात्रियों के पास धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तलवार और कृपाण के अलावा कुल्हड़ , बड़ी दोधारी तलवार , चाकू और फरसा जैसे कई अन्य धारदार हथियार थे । दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और मामला मारपीट की हद तक पहुंच गया । पुलिस ने बीच - बचाव का प्रयास करते हुए अमृतपाल नामक एक निहंग ने धारदार चाकू से SSI के सिर पर वार कर दिया , जिससे उन्हें दो गंभीर चोटें आ गई । इस घटना के संबंध में दो अलग - अलग मामले दर्ज किए गए हैं । जनता की ओर से मुकदमा नंबर 21/25 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 191(2), 193(3), 352, और 351(3) के तहत दर्ज किया गया है । वहीं , घायल SSI की तरफ से मुकदमा नंबर 22/25 BNS की धारा 109(1), 121(1), 191(2), और 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह , अमृतपाल सिंह , हरप्रीत , बिंदर सिंह , गरजा सिंह , हरजोत सिंह और भोला सिंह के रूप में हुई है । सभी आरोपी पंजाब के फतेहगढ़ के निवासी हैं ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in