थाने में त्रिलोक राम और भवानी राम का हाईवोल्टेज ड्रामा , हुए गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले में दो व्यक्तियों का आपसी विवाद थाने तक पहुंच गया । जिले के थाना डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत दो व्यक्तियों में विवाद हो गया । विवाद के बाद भवानी राम पुत्र कुंता राम , निवासी - तल्ली भैंसूड़ी एवं त्रिलोक राम पुत्र बालक राम , निवासी - तल्ली भैंसूड़ी , आपसी विवाद को लेकर थाने पहुंच गए । थाने में ही दोनों व्यक्ति आपस में उलझ पड़े एवं झगड़ने लगे , जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई । पुलिस के मुताबिक , थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा द्वारा दीवानी राम और त्रिलोक राम को समझाने का प्रयास किया गया , लेकिन दोनों लगातार उग्र होते जा रहे थे । किसी भी अप्रिय घटना से पूर्व , पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को शांति भंग करने व पुलिस कार्य में बाधा डालने पर धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: