नाबालिग युवती से दुष्कर्म , अभियुक्त गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - प्रदेश की राजधानी से एक शर्मनाक खबर आ रही है । यहां एक नाबालिग के साथ बहला - फुसलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है । डोईवााला निवासी वादी ने पुलिस को बताया कि , उनकी नाबालिग पुत्री उम्र -17 वर्ष को आमीर पुत्र साजिद अली , निवासी - केस्तवाडा थाना , देवबन्द जिला सहारनपुर द्वारा वादिनी घर से देहरादून घूमने के लिए अपने साथ ले गया फिर उसने उसके साथ जबरन शारीरिक के संबंध बनाए । पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु०अ०सं० -178/2025 धारा 64(1) बीएनएस व 5(जे)(2)/6 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस ने अभियुक्त आमीर को सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: