• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

ओस भरी 3 फ़ीट की घास के बीच खेतों में पहुंची पुलिस - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-04 20:38:20
Share Share Share

ओस भरी 3 फ़ीट की घास के बीच खेतों में पहुंची पुलिस


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - आज सवाल बड़ा है , क्योंकि सिस्टम अगर ठीक न हो तो समय की बर्बादी भी होती है और कार्य भी अधूरा रह जाता है । वर्षा ऋतु शुरू हो चुकी है और घास , ओस और सांप - बिच्छुओं के बीच पिथौरागढ़ जिले की पुलिस खेतों में पहुंची है । पिथौरागढ़ ही नहीं बल्कि ये समूचे उत्तराखंड की पुलिस को निर्देश हैं , कि अवैध भांग की खेती को नष्ट किया जाय । उत्तराखंड सरकार कहती है , नशा मुक्त उत्तराखण्ड बनाना है । इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद की पुलिस कार्यवाही कर रही है । पुलिस ने 07 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती का पता लगाकर उक्त फसल को मौके पर नष्ट किया गया । पुलिस तीन फीट ओस भरे घास में फसल नष्ट करने लगी । उत्तराखंड पुलिस पिछले 5 सालों से खेतों में जाकर भांग की खेती को नष्ट कर रही है , लेकिन नशे पर अंकुश फिर भी नहीं लग रहा है । नशे पर अंकुश न लगने का मुख्य कारण नशे की जड़ में प्रहार न होना है । सरकार लगातार हर साल पुलिस को इस कार्य में लगा देती है , लेकिन भांग की खेती करने वालों पर कड़ी कार्यवाही नहीं करती है । अगर भांग की खेती पर चालानी प्रक्रिया शुरू कर दी जाय तो , अवैध नशे से उत्तराखंड को बचाया जा सकता है और पुलिस का समय भी बचाया जा सकता है , जिस समय का उपयोग अन्य कार्यों में किया जा सकता है । लेकिन , उत्तराखंड में नशे की जड़ में प्रहार नहीं हो रहा है और फिर भी सरकार नशा मुक्त उत्तराखंड का राग अलाप रही है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in