चुनावी चकल्लस : जिला पंचायत चुनाव में सोनू बोहरा को भारी जनसमर्थन
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले की जिला पंचायत सीट ख़रहीं से जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार सोनू बोहरा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है । ख़रहीं सीट में सोनू बोहरा के पति और पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला बोहरा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है , जिससे उनकी पत्नी की उम्मीदवारी को और मजबूती मिल रही है । भोला बोहरा की जमीनी पकड़ और उनकी पत्नी सोनू बोहरा की लोकप्रियता ने अन्य प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है । सोनू बोहरा का दावा है कि , उन्हें जनता का प्यार और अपार समर्थन मिल रहा है , जो वोट में बदलेगा और उन्हें जीत दिलाएगा । सोनू बोहरा ने कहा - मुझे जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है , जो मुझे जीत दिलाएगा । मैं जनता की समस्याओं को समझती हूं और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करूंगी । भोला बोहरा की उपस्थिति ने ख़रहीं की सीट में अन्य प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है । उनकी जमीनी पकड़ और जनसंपर्क अभियान ने उन्हें इस चुनाव में मजबूत दावेदार बना दिया है । अब देखना यह है कि सोनू बोहरा की उम्मीदवारी और भोला बोहरा की जमीनी पकड़ कितनी प्रभावी साबित होती है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: