• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-08 22:43:19
Share Share Share

जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) - के बागपत जिले से जो मामला सामने आया है , उसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे । यहां पर घरेलू विवाद को हल करने आए शख्स को उसके साले , साले की पत्नी और दोस्तों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया । मृतक की पत्नी भी इस दौरान मौजूद थी , आरोपियों ने उसके सामने ईंटों से वार कर जीजा की जान ले ली । मृतक की पहचान अहैड़ा के रहने वाले विकास के रूप में हुई है । अब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । बताया जा रहा है , मृतक ने कुछ समय पहले लव मैरिज की थी और वह पुलिस की वर्दी बेचने का काम करता था ।

दूसरी जाति की लड़की से थी लव मैरिज -

विकास ने नंगलाबढ़ी गांव की रहने वाली एक दूसरी जाति की लड़की आरती से प्रेम विवाह किया था । जब विकास अपनी ससुराल में गया था , तो वहां उसके साले आकाश का अपनी मां के साथ विवाद हुआ था । विकास के जाने पर विवाद बढ़ गया । इसके बाद आकाश ने अपने जीजा विकास पर ईंटों से अटैक कर दिया । वारदात में आकाश की पत्नी और 2 अन्य लोगों का भी हाथ है । मृतक की पत्नी आरती की शिकायत पर पुलिस ने आकाश , अंकिता , भाभी निधि और पड़ोसी विजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है । पुलिस ने सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है । पुलिस ने पुष्टि की है कि , घरेलू विवाद में विकास का मर्डर किया गया है । बताया जा रहा है , इससे पहले आरती ने किरठल गांव के रहने वाले शख्स से विवाह रचाया था और पहली शादी से उसका 7 साल का बेटा है । सूत्रों के मुताबिक आरती का पति उसे दहेज के लिए परेशान करता था । इसके बाद उसने विकास से लव मैरिज की थी । इस बात से दोनों के परिजन नाराज थे , इसीलिए दोनों बागपत की कृष्णा एनक्लेव में किराए पर रहते थे । हत्या के बाद आरोपी आकाश ने आरती से कहा कि इसे कहते हैं असली मर्डर । अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

    हत्याकांड : राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुलझ गई गुत्थी , लेकिन केस में आया नया मोड़ ? ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in