• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Tuesday, 13-October-2026

Home आस्था / आध्यात्म

9 अगस्त को होगा विश्व प्रसिद्ध पाषाण युद्ध ( बग्वाल ) - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-07-08 22:44:50
Share Share Share

9 अगस्त को होगा विश्व प्रसिद्ध पाषाण युद्ध ( बग्वाल )


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

परमाणु युग में पाषाण युद्ध के लिए विख्यात देवीधुरा मेला इस वर्ष होगा 5 से 16 अगस्त तक , 9 अगस्त को होगी मेले का मुख्य आकर्षण बग्वाल ।
जिलाधिकारी की मौजूदगी में मेले की व्यवस्थाओं को दिया गया अंतिम रूप ।
मेले को राष्ट्रीय ख्याति मिलने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं का किया जाएगा मेहमानों की तरह स्वागत - जिलाधिकारी
चम्पावत ( Champawat ) - परमाणु युग में पाषाण युद्ध के लिए विश्व विख्यात देवीधुरा का बग्वाल मेला इस वर्ष 5 से 16 अगस्त तक होगा , जबकि मेले का मुख्य आकर्षण बग्वाल 9 अगस्त को होगी ।
Advertisement
माँ वाराही धाम में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में चार खाम , सात थोक एवं मंदिर कमेटी तथा जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया । इस वर्ष मेला क्षेत्र का विस्तार करते हुए केदारनाथ से कनवाड़ बैंड तक आठ किमी की परिधि होगी , जिसे विद्युत प्रकाश से जगमगाया जाएगा । इस वर्ष मेले में पिछले वर्ष से अधिक सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए जाएंगे । बाहर से आने वाले व्यापारियों को अपना नाम दुकान के बाहर चस्पा करना होगा तथा पुलिस पहले से ही सभी का चरित्र सत्यापन करेगी ।
Advertisement
मेला क्षेत्र में इस दफा यातायात की सुगम व्यवस्था होगी तथा त्रिस्तरीय चुनाव को देखते हुए सीओ चम्पावत के नेतृत्व में पुलिस की तगड़ी व्यवस्था रहेगी । पूरा मेला क्षेत्र सीटीटीवी से अच्छादित होगा , जबकि एलईडी स्क्रीन की संख्या गतवर्ष की तुलना में दोगुना की जाएगी । मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता एवं पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री के संचालन में लगभग 3 घंटे तक चली इस बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा गहड़वाल खाम के त्रिलोक सिंह बिष्ट , चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल , वालिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट और लमगड़िया खाम के प्रमुख वीरेंद्र लमगड़िया के अलावा चम्पावत , अल्मोड़ा , नैनीताल जिलों के पड़तीदार गांवों के लोग भी शामिल थे ।
Advertisement
मंदिर कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लमगड़िया , मोहन सिंह बिष्ट , चेतन भैय्या , चंदन बिष्ट , हयात सिंह , विशन चम्याल , दीपक चम्याल आदि ने जिलाधिकारी मनीष कुमार , एसपी अजय गणपति का भावपूर्ण स्वागत किया । बताया गया , मेले के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे । लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने कहा कि इस मेले के प्रति देश के लोगों की दिलचस्पी बढ़ने से हमारी जिम्मेदरियां भी बढ़ती जा रही हैं । बग्वाल में भाग लेने वाले चारों खामो के लोगों को अनिवार्य रूप से ड्रेस कोट का पालन कर अपनी आईडी लगानी होगी ।
Advertisement
उन्होंने इस बात पर संतोष एवं गर्व का अनुभव किया कि , उन्हें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के रूप में ऐसी जोड़ी मिली है जो इतनी आस्थावान है कि वह अपने अनुभव व ज्ञान के अनुसार मेले को और भव्य व दिव्य रूप देना चाहते हैं । जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अपने स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि , इस ऐतिहासिक मेले की ख्याति मैंने सुनी थी लेकिन मां वाराही ने मुझे अपनी सेवा के लिए ही यहां भेज दिया है , जो मेरे लिए गर्व की बात है । उन्होंने चार खाम सात थोक के लोगों को इसीलिए बधाई दी कि , उन्होंने अपने पूर्वजों की शताब्दियों से चली आ रही परंपराओं को सजोए रखा है ।
Advertisement
डीएम ने कहा मेले की व्यवस्थाओं , यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने में कोई कमी नहीं होगी तथा यहां आने वाला हर श्रद्धालु का हम सब मेहमान की तरह स्वागत करेंगे । एसपी अजय गणपति ने कहा गतवर्ष मुझे मंदिर के दर्शन के समय ऐसी अलौकिक दिव्य अनुभूति हुई , जिससे इस स्थान के प्रति मेरा भावात्मक लगाव भी बन गया है । इस वर्ष मेले कि यातायात व्यवस्था का ऐसा प्लान पुलिस बना रही है , जिससे यहां आने वाले हर व्यक्ति को नया अनुभव होगा । इस बार मेले में गतवर्षों की तुलना में कड़े सुरक्षा प्रबंध होंगे ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad

Other Related posts

    पूर्णागिरि मंदिर समिति चुनाव : 3 बार अध्यक्ष रहे किशन तिवारी फिर मैदान में , सामने 3 और दावेदार ,

    बदरीनाथ पहुंचे CM धामी ! मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा , कथा महोत्सव में संतों का किया अभिनंदन ,

    वीडियो : श्रीराम कथा के शुभारंभ के दौरान विधायक ने किया कथा मंच का उद्घाटन ,

    बग्वाल वीडियो : बग्वाल की कहानी , सिर्फ पत्थरों की बारिश तक खत्म नहीं होती...असल कहानी इसके बाद हुई शुरू ,

    बग्वाल : उम्र 96 हुई , पीढ़ियां बदल गईं...लेकिन बग्वाल की आस्था नहीं बदली ! त्रिलोक सिंह बिष्ट बोले - आस्था उम्र नहीं देखती ,

    वीडियो : बग्वाल युद्ध नहीं , सदियों पुरानी परंपरा का जीवंत निर्वहन ,

    आस्था : देवीधुरा में 28 अगस्त को गूंजेगा बग्वाल का रणघोष , 23 अगस्त को मंत्री राम सिंह कैड़ा करेंगे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ ,

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in