चुनाव से पहले पकड़ी गई शराब की खेप
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - पंचायत चुनाव से पहले अवैध शराब की खेप पकड़ने में चमोली पुलिस को सफलता हाथ लगी है । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी चैकिंग के दौरान कोतवाली कर्णप्रयाग के अंतर्गत गौचर पुलिस टीम द्वारा भट्टनगर मार्ग पर एक ऑल्टो वाहन संख्या UK07AT 8879 को रोककर तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान वाहन से 05 पेटी इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की एवं 01 पेटी बी यंग बियर ( कुल 06 पेटी अवैध शराब ) बरामद की गई । पुलिस ने मौके पर वाहन चालक राहुल बिजल्वाण पुत्र मदन लाल बिजल्वाण , निवासी ग्राम - सुदाडा , पोस्ट - बहेड़ा , थाना - चंबा , जिला - टिहरी गढ़वाल ( उम्र 29 वर्ष ) को गिरफ्तार कर लिया । जिसके बाद अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई । चमोली पुलिस का कहना है , चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: